काँग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने से साफ इंकार करने पर भड़के अरविंद केजरीवाल




लोक सभा चुनावो के लिए काँग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने को साफ इंकार कर दिया है|जिसके कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी भड़के हुये है इसके चलते उन्होने काँग्रेस पर हमला बोला है| केजरीवाल ने कांग्रेस पर भड़कते हुए आरोप लगाया कि ऐसी अफवाहें हैं कि कांग्रेस का बीजेपी के साथ मिलकर गुप्त गठबंधन है। दिल्ली, बीजेपी और कांग्रेस के गठबंधन से लड़ने के लिए तैयार है।

पढे-: लगता है मारे हुये आतंकियों की आत्मा काँग्रेस के नेताओं के अंदर घुस गयी है- मुख्तार अब्बास नकवी

बता दें कि आम आदमी पार्टी के काफी जोर लगाने के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने गठबंधन की संभावना से साफ इनकार कर दिया था। 
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय द्वारा कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भी एसपी-बीएसपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर बीजेपी की मदद कर रही है।
आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने चैलेंज किया है की बीजेपी सरकार बिना जवानों की आड़ के चुनाव लड़के दिखाओ, पता लग जाएगा देश चाहता है कि लोकतंत्र बचे, लोकतंत्र बचाने के लिए हम हर संभाव कोशिश करेंगे।
मंगलवार दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन पर चर्चा करने के लिए अहम बैठक की बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित भी मौजूद थीं बैठक के बाद शीला ने साफ किया कि कांग्रेस दिल्ली में गठबंधन नहीं करने जा रही है। 




मंगलवार दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन पर राय जानने के लिए दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित भी मौजूद थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की राय को तवज्जो देते हुए राहुल ने गठबंधन का रास्ता बंद कर दिया। बैठक के बाद शीला ने साफ किया कि कांग्रेस दिल्ली में गठबंधन नहीं करने जा रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग फसे क्रिकेटर एस श्रीसंत पर से सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन प्रतिबंध हटाया

The figure of this TV actress is very hot and beautiful, see pictures

चूरू जिले के लगभग 92 हजार किसान अकालग्रस्त घोषित गहलोत सरकार द्वारा जल्द मिलेंगा मुआवजा