अखिल राजस्थान चयनित शिक्षक संघ -98 के चयनित शिक्षकों ने कलक्ट्रेट सर्किल पर पटा परिक्रमा देकर दिया धरना


जयपुर - राधे - राधे, गहलोत मिला दें जी हाँ इन्ही नारो के साथ बुधवार को अखिल राजस्थान चयनित शिक्षक संघ -98 के चयनित शिक्षकों ने कलक्ट्रेट सर्किल पर नवें दिन धरना देकर सर्किल की पटा परिक्रमा दी |






पढ़े-: पूर्व डाकू मलखान सिंह बॉर्डर पर जाकर पाकिस्तान से लड़ना चाहते हैं जंग







ज्ञात रहे चयनित शिक्षक पिछले नौ दिन से नियुक्ति की मांग को लेकर कलक्ट्रेट सर्किल पर धरना प्रदर्शन कर रहे है परन्तु सरकार या सरकार का कोई भी नुमाइंदा आज तक चयनित शिक्षकों का दर्द जानने  धरना स्थल पर नहीं आया है l संघ के वरिष्ठ  उपाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया की बुधवार को धरने को नौ दिन हों गए है पर हमरा दुःख दर्द जानने  आज तक कोई भी नहीं आया है हम अहिंसात्मक तरीके से नियुक्ति की मांग कर रहे हैं हमें हमारा हक़ मिलना चाहिए ये हमारे स्वाभिमान की लड़ाई हैं l संघ के उपाध्यक्ष जयदेव सिंह ने कहा की हम लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जब तक सरकार 2003 के नियुक्ति आदेशों का क्रियान्वयन नहीं कर देगी हम धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे l इस अवसर पर गिर्राज सिंह, छोटे लाल यादव, महेश पाठक, बिजेंद्र सिंह चौहान सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे |


Comments

Popular posts from this blog

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग फसे क्रिकेटर एस श्रीसंत पर से सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन प्रतिबंध हटाया

The figure of this TV actress is very hot and beautiful, see pictures

चूरू जिले के लगभग 92 हजार किसान अकालग्रस्त घोषित गहलोत सरकार द्वारा जल्द मिलेंगा मुआवजा