भारत vs औस्ट्रेलिया पहला टी-20 मैच, यादव ने लुटायी, बुमराह की कमाई


विशाखापत्तनम:-भारत ने पहले खेलते हुये 126 रन बनाए। भारतीय खिलाड़ियों ने यह नहीं सोचाहोगा कि इतने कम रन होने के बावजूद भी मैच में इतना रोमांस आएगा। अगर अंतिम ओवर मे उमेश यादव गलती नही करते तो मैच भारत के हाथों में होता।




भारतीय
जमीन पर औस्ट्रेलिया का पहला टी-20 मैच था जिसे औस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत
लिया। भारत ने पहले खेलते हुये 126 रन बनाए।ऑस्ट्रेलियाइसमुकाबले में भारत को तीन विकेट से
हराकर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया से पहले बैटिंग का न्योता पाकर
भारत ने कोटे के 20 ओवरों में 7 विकेट पर 126 रन बनाए. जवाब में एक समय मजबूत दिखाई पड़ रहा ऑस्ट्रेलिया भारत की
बेहतरीन गेंदबाजी के सामने फंस गया. आखिरी ओवर में 14 रन की कमी थी, लेकिन उमेश यादव ने बुमराह कि 19 वें ओवर की मेहनत पर पानी फेर दिया और  ऑस्ट्रेलिया 14 रन बनाने में
कामयाब रहा. और उसने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. और इससे जसप्रीत बुमराह
की बेहतरीन गेंदबाजी (4-0-16-3) बेकार चली गई. ऑस्ट्रेलिया की इस रोमांचक जीत में ग्लेन मैक्सवेल (56) और डॉर्ची शॉर्ट (37) ने अहम पारियां
खेलीं. नॉथन काउल्टर निले (4-0-26-3)
को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले भारत के लिए केएल राहुल ने 50 और
विराट कोहली ने 26 रन बनाए।





आखिरी ओवर कुछ इस तरह:-नए
बल्लेबाज रिचर्डसन ने एक चौका जड़ा, तो उमेश
यादव की पांचवीं गेंद फुलटॉस पर कवर पर चौका जड़ पैट कमिंस ने दर्शकों की आवाज के
डेसिमल को कम कर दिया...और आखिरी गेंद पर कमिंस ने  लांगऑन के हाथ से दो रन बटोरकर एक ओवर पहले ही दिख रही भारत
की तय जीत को छीन कर स्टेडियम की सीटियों और चित्कार की आवाज को मातम में बदल
दिया. इसी के साथ ही जसप्रीत बुमराह की 19वें ओवर
की कमाई बेकार चली गई, जिसमें
उन्होंने 
सिर्फ 2 रन देकर दो विकेट चटकार कंगारुओं से करीब-करीब मैच छील लिया
था. 


Comments

Popular posts from this blog

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग फसे क्रिकेटर एस श्रीसंत पर से सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन प्रतिबंध हटाया

The figure of this TV actress is very hot and beautiful, see pictures

चूरू जिले के लगभग 92 हजार किसान अकालग्रस्त घोषित गहलोत सरकार द्वारा जल्द मिलेंगा मुआवजा