कश्मीर के लिए कश्मीरियों से नहीं हमारी लड़ाई , टोंक में PM- मोदी रैली को संबोधित करते हुये कहा


राजस्थान मे दिसंबर 2019 में हुए चुनावों में बीजेपी 8 विधानसभा सीटों में से केवल 1 ही सीट जीत पायी थी जिसे पायलट का गढ़ कहा जाता है PM-मोदी ने वही से अपनी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव का आगाज किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछली बार की तरह राजस्थान मे 25 सीटों की जीत को दुबारा दोहराना चाहते हैं।  





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी
जनसभाएं करनी शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट
के विधानसभा क्षेत्र से विजय संकल्प रैली कर बीजेपी के लिए राज्य में लोकसभा चुनाव
का श्रीगणेश किया और  पुलवामा
आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी|





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमरनाथ में लोगों को गोलियां लगी तब कश्मीर के नौजवान उनके लिए खड़े हुए उन्हें अपना खून दिया जिस तरह से देश के अन्य हिस्सों से लोग शहीद होते हैं ऐसे ही कश्मीर के लोग भी आतंकवाद से लड़ते हुए शहीद होते हैं| चंद लोग अगर ऐसा करते हैं तो वो भारत तेरे टुकड़े का नारा लगाने वालों को आशिर्वाद देने वालों को मजबूत करते हैं| प्रधानमंत्री ने कहा पुलवामा हमले के बाद एक-एक कर पाकिस्तान का हिसाब लिया जा रहा है।  हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए है, कश्मीरियों के खिलाफ नहीं| पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि टोंक और सवाईमाधोपुर की धरती से पुलवामा के वीर जवानों को नमन करता हूं| मैं इन वीर सपूतों को जन्म देने वाली मताओं को फिर से अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं| आप सभी ने राष्ट्र रक्षा के लिए बहुत बड़ा त्याग किया है। ये संकल्प सिर्फ मेरा नहीं 130 करोड़ हिंदुस्तानियों का है| आपकी वजह से ही भारत आज सीना तानकर विश्व पटल पर खड़ा है









प्रधानमंत्री ने कहा पुलवामा हमले के बाद आपने देखा है कि कैसे
एक-एक कर पाकिस्तान का हिसाब लिया जा रहा है| हमारी सरकार के फैसले से वहां हड़कंप मचा है| देश में अलगाववाद को हवा देने वालों पर
सख्त कार्रवाई हो रही है और होती रहेगी| उन्होंने कहा कि यह नई नीति और नई रीति वाला भारत है| मैं देश के आक्रोश से भरी हुई जनता से
आग्रह करना चाहता हूं| सेना को हमने पूरी तरह खुली छूट दे दी है| इन दिनों सोशल मीडिया पर वीर रस की
बाढ़ आई है, लेकिन हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, मानवता के दुश्मनों के खिलाफ है, हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए है, कश्मीरियों
के खिलाफ नहीं|





पीएम मोदी ने कहा कि आपका एक प्रधानसेवक इन आतंकियों का दाना
पानी बंद करने में जुटा है| दुनिया में तब तक शांति कायम नहीं होगी जब तक आतंक की
फैक्ट्री चलती रहेगी| अगर आतंक की फैक्ट्री पर ताला लगाने का जिम्मा मेरे ही हक में
है तो यही सही| ये संकल्प
सिर्फ मेरा नहीं 130 करोड़
हिंदुस्तानियों का है| यह राजनीति से ऊपर राष्ट्रनीति का सवाल है| लेकिन आप भरोसा रखिए, इस बार सबका हिसाब होगा और हिसाब पूरा होगा|


Comments

Popular posts from this blog

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग फसे क्रिकेटर एस श्रीसंत पर से सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन प्रतिबंध हटाया

The figure of this TV actress is very hot and beautiful, see pictures

चूरू जिले के लगभग 92 हजार किसान अकालग्रस्त घोषित गहलोत सरकार द्वारा जल्द मिलेंगा मुआवजा