सऊदी अरब ने भारत की आर्थिक शक्ति को देख किया बड़ा ऐलान


सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के प्रतिनिधिमंडल में शामिल विदेश मंत्री अदेल बिन अहमद अल-जुबेर ने कहा कि उनका देश भारत को बढ़ती आर्थिक शक्ति के रूप में देखता है और उसकी आगे की वृद्धि को लेकर आशावान है





भारत की आर्थिक स्थिति दिनों-दिन निखरती जा रही है। अब भारत सऊदी अरब  के साथ जुड़ चुका है। भंडारण सुविधाओं के निर्माण तथा रिफाइनरी को सुदृढ़ करने में अरबों डॉलर निवेश करेगा. दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक सऊदी अरब यहां पेट्रालियम उत्पादों के वितरण और विपणन क्षेत्र में भी निवेश करेगा. साथ ही भारत को पेट्रोरसायन क्षेत्र में बुनियादी ढांचा को मजबूत करने में मदद करेगा। हम ऐसी ढांचागत सुविधा में निवेश कर रहे हैं जो भारत को पेट्रोलियम उत्पादों के आयात और निर्यात के काबिल बनाएगा. सऊदी अरब ने यह घोषणा की है कि दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनी सऊदी अरामको महाराष्ट्र में 44 अरब डॉलर की लागत से संयुक्त उद्यम के तहत स्थापित होने वाली रिफाइनरी परियोजना में भागीदार होगी। उन्होंने कहा, 'हम भारत को एक बढ़ती आर्थिक शक्ति और एक स्थिर एवं अवसरों वाला देश के रूप में देख रहे हैं, इसलिए हम भारत के साथ बेहतर और मजबूत संबंध चाहते हैं.' सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि उनका देश भारत की तेल मांग को पूरा करने को प्रतिबद्ध है, कच्चा तेल और बेचने को तैयार है.उन्होंने कहा, 'हम भारत को एक बढ़ती आर्थिक शक्ति और एक स्थिर एवं अवसरों वाला देश के रूप में देख रहे हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी होगी जिसका निर्माण एक बार में किया जाएगा. अल-जुबेर ने कहा, 'हम भारत की भागीदारी के साथ 44 अरब डॉलर की लागत सबसे बड़ा रिफाइरीन परिसर बना रहे हैं.


Comments

Popular posts from this blog

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग फसे क्रिकेटर एस श्रीसंत पर से सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन प्रतिबंध हटाया

The figure of this TV actress is very hot and beautiful, see pictures

चूरू जिले के लगभग 92 हजार किसान अकालग्रस्त घोषित गहलोत सरकार द्वारा जल्द मिलेंगा मुआवजा