पूर्व डाकू मलखान सिंह बॉर्डर पर जाकर पाकिस्तान से लड़ना चाहते हैं जंग


कुख्यात डाकू मलखान सिंह बीहड़ के रहने वाले हैं जो कहते हैं कि मेरे साथ 700 साथी हैं जिनके साथ बॉर्डर पर जाकर देश की खातिर पाकिस्तान से लड़कर मरने के लिए तैयार हैं.




पुलवामा हमले के बाद हर भारतीय के मन में  पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने की इच्छा है सभी पाकिस्तान से बदला लेना चाहते हैं  इन आतंकवादीयों से बदला लेने के लिए कुख्यात डाकू मलखान सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि वे पाकिस्तान के साथ युद्ध के लिए तैयार हैं. वो अपने सात सौ साथियों को साथ लेकर बॉर्डर पर जंग के लिए जाना चाहते हैं.




मलखान
को चंबल का शेर कहा जाता था. मलखान सिंह ने पत्रकारों के साथ बातचीत कर कहा कि अगर
सरकार उन्हें इजाजत  दे तो वे बिना किसी
शर्त और वेतन के पाकिस्तान से युद्ध करेंगे. ज़रूरत पड़ी तो देश की खातिर अपनी जान
भी दे देंगे. पूर्व डाकू मलखान सिंह का कहना था कि उनसे लिखवा कर ले लिया जाए कि
अगर वे जंग में मारे गए तो कोई अपराध नहीं होगा. अगर वो इस बात से पीछे हटे तो
उनका नाम मलखान सिंह  नहीं.


Comments

Popular posts from this blog

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग फसे क्रिकेटर एस श्रीसंत पर से सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन प्रतिबंध हटाया

The figure of this TV actress is very hot and beautiful, see pictures

चूरू जिले के लगभग 92 हजार किसान अकालग्रस्त घोषित गहलोत सरकार द्वारा जल्द मिलेंगा मुआवजा